{"_id":"69b1a7ef6b85f7473806c07a","slug":"instructions-not-to-sell-commercial-cylinders-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-123042-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: व्यावसायिक सिलिंडरों की बिक्री नहीं करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: व्यावसायिक सिलिंडरों की बिक्री नहीं करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने जिले की गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। एजेंसी संचालकों को व्यावसायिक सिलिंडरों की बिक्री नहीं करने को कहा गया। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडेय ने बताया कि डीएम आकांक्षा कोंडे के निर्देश पर इंडेन, भारत गैस और एचपी की सभी एजेंसियों का टीम ने निरीक्षण किया। जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों की का निरीक्षण कर उपलब्धता जांची। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 1077 कामर्शियल उपभोक्ता हैं। वर्तमान में जिले में 440 व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध हैं। जिले में घरेलू गैस के 96000 हैं उपभोक्ता हैं। बुधवार को जिले में 3139 सिलिंडर थे। आज फिर से वाहन पहुंचेगा। सभी एजेंसियों में नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। पेट्रोल पंपों पर भी पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल उपलब्ध पाया गया। जिले में वर्तमान में 87510 लीटर डीजल 1,09,000 लीटर पेट्रोल उपलब्ध है। आज फिर से डीजल और पेट्रोल का वाहन आएगा। कहा कि फिलहाल किसी प्रकार के ईधन की कमी नहीं है। लोगों को किसी तरह के पैनिक लेने की जरूरत नहीं है। स्थिति पूरी तरह से सामान्य बनी है।
Trending Videos