सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kukudamaai Temple is developing as a major tourist centre.

Bageshwar News: प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा कुकुड़ामाई मंदिर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kukudamaai Temple is developing as a major tourist centre.
विज्ञापन
बागेश्वर। कुकुड़ा माई मंदिर को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की योजना धीरे-धीरे परवान चढ़ रही है। मंदिर परिसर और मार्ग में सोलर लाइटें लगाई जा चुकी हैं। पेयजल और बिजली व्यवस्था को बेहतर करने का काम चल रहा है।
Trending Videos

समुद्र तल से करीब 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कुकुड़ामाई मंदिर में दुर्गा के अवतार देवी कुकुड़ा माई की पूजा होती है। नवरात्र के दौरान मंदिर में बढ़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। डीएम आकांक्षा कोंडे ने मंदिर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने कुकुड़ा माई मंदिर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से बेहद अहम बताया। कहा कि जिला प्रशासन इस आध्यात्मिक स्थल को जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगा। स्वच्छता, सुगम पहुंच मार्ग, प्रकाश व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। क्षेत्र को धार्मिक एवं प्रकृति पर्यटन के मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाने के लिए कार्य हो रहा है। इस मौके पर एसपी जितेंद्र मेहरा, डीएफओ आदित्य रत्न भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed