{"_id":"69a5628dcccc104f000d0b60","slug":"video-volunteers-danced-enthusiastically-at-the-holi-gathering-at-the-red-cross-bhawan-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: रेडक्रॉस भवन में होली मिलन में जमकर थिरके स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: रेडक्रॉस भवन में होली मिलन में जमकर थिरके स्वयंसेवी
गायत्री जोशी
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:42 PM IST
Link Copied
बागेश्वर जिले में होली का उत्साह जोरों पर है। रेडक्रॉस भवन में आयोजित होली में स्वयंसेवियों ने होली गायन किया। इस दौरान होली गीतों की धुन पर जमकर नृत्य भी किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने जरूरतमंदो के जीवन में खुशियों बिखरने के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।
रेडक्रॉस के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के जिला प्रचारक त्रिभुवन और नगर प्रचारक सागर ने किया। होल्यार और भजन गायक प्रमोद जोशी ने सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन..., आज बिरज में होरी रे रसिया... समेत कई गीत प्रस्तुत किए। करीब दो घंटे तक चली होली की महफिल में स्वयंसेवियों ने जमकर ठुमके लगाए। होल्यार भाष्कर तिवारी, जया भाकुनी, लक्ष्मी कांडपाल, दीपा पिलख्वाल, सुनीता टम्टा, भावना रावत, कृतिका आदि ने अपने आकर्षक नृत्य से माहौल में रंग भरे। जिला सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि विगत तीन साल से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ होल्यार सीपी मिश्रा, हरीश दफौटी, वेद प्रकाश पांडेय, हिमांशु चौबे, कन्हैया वर्मा, आरपी कांडपाल, संदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।