सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Lack of parking will increase traffic jams during the tourist season.

Bageshwar News: पार्किंग नहीं होने से पर्यटन सीजन में जाम बढ़ाएगा परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 16 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lack of parking will increase traffic jams during the tourist season.
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्व)। पर्यटन स्थल कौसानी में पार्किंग नहीं है। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन शुरू होने के बाद से बाजार में जाम लगने की आशंका बढ़ने लगी हैं। आने वाले दिनों में लोगाें को जाम का सामना करना पड़ सकता है।
Trending Videos

कौसानी में हर साल बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। महानगरों में गर्मी पड़ने के साथ ही इन दिनों पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा ने बतायाा कि बाजार के समीप पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण पर्यटकों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी ने बताया कि कौसानी में पार्किंग निर्माण के लिए 30 वर्षों से संघर्ष किया जा रहा है। अब तक शासन-प्रशासन ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया।
व्यापारी योगेश बिष्ट, शिव सिंह, आनंद सिंह, अनिल बिष्ट, तारा सिंह और राहुल भंडारी ने बताया कि पार्किंग के अभाव में पर्यटकों को वाहन खड़े करने में परेशानी होती है। सड़क किनारे खड़े वाहन जाम का कारण बनते हैं। व्यापार पर भी इसका असर पड़ता है।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी ने कहा कि पार्किंग निर्माण के लिए भूमि तलाशी जा रही है। जमीन उपलब्ध होते ही पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed