सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Laxmi Tent House Bilouna became the champion

Bageshwar News: लक्ष्मी टेंट हाउस बिलौना बना चैंपियन

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 15 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Laxmi Tent House Bilouna became the champion
बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में चैंपियन ट्रॉफी के साथ विजेता टीम और अति​थि। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में युवा स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से आयोजित स्व. भूपेंद्र सिंह सुयाल स्मृति ओपन प्राइजमनी टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में लक्ष्मी टेंट हाउस बिलौना ने पीके शटरिंग को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
Trending Videos

रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीके शटरिंग की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 87 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसमें सन्नी थापा ने 35 रन, कमल ने 41 रन और अजय परिहर ने 22 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजी में लक्ष्मी टेंट हाउस बिलौना के दीपक भाकुनी ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार और हितेश कनवाल ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मी टेंट हाउस बिलौना की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने महज 10 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत में हितेश कनवाल ने 61 रन, दीपक भाकुनी ने 42 रन और मनोज मेहता ने 36 रनों की बेहतरीन पारी खेली। पीके शटरिंग की ओर से संदीप ने चार और पवन ने दो विकेट झटके। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी। इस मौके पर हरीश सुयाल, हेम जोशी, विक्की सुयाल, संजय साह जागती, सुरेश लाल जयसूर्या, दीपक रौतेला, दीपक जोशी और उमेश जोशी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में नितेश वर्मा, राहुल साह, संजय नेगी, शुभम साह, प्रियांशु, हितेश कनवाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed