सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   OPD closed, more than 150 patients gathered in emergency

Bageshwar News: ओपीडी बंद, इमरजेंसी में उमड़े 150 से अधिक मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
OPD closed, more than 150 patients gathered in emergency
विज्ञापन

Trending Videos

बागेश्वर। जिला अस्पताल में बुधवार को राजकीय अवकाश के चलते ओपीडी सेवाओं का संचालन पूरी तरह ठप रहा। अचानक हुए इस अवकाश की पूर्व सूचना आम जनता और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को नहीं थी। सुबह से ही अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की भीड़ लग गई। ओपीडी बंद मिलने के बाद सभी मरीज एक साथ इमरजेंसी में उपचार कराने पहुंचे।
सुबह के समय करीब 150 से अधिक मरीज इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए पहुंच गए। इसमें अधिकतर संख्या वायरल संक्रमण, बुखार और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की रही। अचानक बढ़ी इस भीड़ के कारण ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बाजार में केमिस्टों की हड़ताल और दवा दुकानें बंद होने की आशंका के चलते मरीजों की चिंता दोगुनी थी। अस्पताल प्रबंधन ने मुस्तैदी दिखाते हुए इमरजेंसी में ही उपलब्ध दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जिससे मरीजों को जरूरी दवाएं काउंटर से वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....कोट
राजकीय अवकाश के कारण ओपीडी बंद थी जिससे इमरजेंसी में अचानक मरीजों का दबाव बढ़ गया था। बाजार में दवा की दुकानें बंद होने की आशंका को देखते हुए हमने अस्पताल में ही आपातकालीन और आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक पहले से आरक्षित रखा था। आने वाले सभी मरीजों को पर्याप्त दवाइयां निशुल्क वितरित की गईं। -डॉ. दीपक, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed