सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Teach villagers the tricks of rescue work during disaster

Bageshwar News: ग्रामीणों को सिखाए आपदा के दौरान बचाव कार्य के गुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Teach villagers the tricks of rescue work during disaster
विज्ञापन
कपकोट(बागेश्वर)। आपदा प्रभावित कपकोट के गांवों में ग्रामीणों को खोज-बचाव के गुर सिखाए जा रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम ने पिंडर घाटी के कालो गांव में ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया। कमांडेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में 15वीं वाहिनी ने जागरूकता कार्यक्रम किया। ग्रामीणों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, आगजनी समेत अन्य प्राकृतिक, मानव जनित आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। जवानों ने विभिन्न रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन कर ग्रामीणाें को जागरूक किया। कार्यक्रम में एसआई सचिन कुमार, हैड कांस्टेबल पूरन गिरी, मदन राकेश, दिलीप शर्मा, संजय ने ग्रामीणों को आपदा के समय तत्काल सूचना देने को कहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, आपदा मित्र चंचल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed