{"_id":"6a0ebd2d40e3f48c890bfdef","slug":"video-pharmacy-shops-shut-in-protest-against-e-pharmacy-patients-left-searching-for-medicines-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: ई-फार्मेसी के विरोध में दवा की दुकानें बंद, दवाइयों के लिए भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: ई-फार्मेसी के विरोध में दवा की दुकानें बंद, दवाइयों के लिए भटके मरीज
गायत्री जोशी
Updated Thu, 21 May 2026 01:37 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में ऑनलाइन अवैध ई-फार्मेसी के संचालन और बड़े कॉरपोरेट्स की मनमानी नीतियों के खिलाफ ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहे। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में दवा व्यापारियों ने दुकानें बंद करने को ज्ञापन सौंपकर केंद्र व राज्य सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की।
बुधवार को नगर की सभी निजी दवा दुकानें बंद थीं। जिला अस्पताल में भी अवकाश होने के कारण दवा वितरण काउंटर पर ताला लटका रहा। इसके अलावा अस्पताल की पैथोलॉजी लैब भी बंद रही, जिससे ब्लड टेस्ट और अन्य जरूरी जांच कराने पहुंचे दूरदराज के मरीजों को बिना जांच कराए ही बैरंग लौटना पड़ा। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से सरकार को भेजे ज्ञापन में कहा कि देश के 12.40 लाख से अधिक केमिस्टों और उनसे जुड़े लगभग चार से पांच करोड़ आश्रितों की आजीविका पर गहरा संकट मंडरा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल चंद्र जोशी और सचिव मदन हरड़िया ने बताया कि अनियंत्रित ई-फार्मेसी और कॉरपोरेट्स के शिकारी मूल्य निर्धारण की प्रवृत्तियां पारंपरिक औषधि वितरण प्रणाली को बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शंकर दत्त खुल्बे, हरीश काण्डपाल, संगठन मंत्री हर्ष मेहरा, नंद किशोर कांडपाल, कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी, संरक्षक हरीश चंद्र खुल्बे, महेश खेतवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।