{"_id":"69adb9aa67fcdf99ba003d8c","slug":"patients-will-get-nutritious-breakfast-in-the-district-hospital-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-122918-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिला अस्पताल में मरीजों को मिलेगा पौष्टिक नाश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिला अस्पताल में मरीजों को मिलेगा पौष्टिक नाश्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों को अब नाश्ते में केवल सीमित विकल्पों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के स्वास्थ्य और उनके सुझावों को प्राथमिकता देते हुए नाश्ते के पुराने मेनू में बदलाव किया है। अब मरीजों को दूध-ब्रेड के अलावा पोहा और खिचड़ी जैसे ताजा व स्वास्थ्यवर्धक भोजन भी परोसा जाएगा।
अस्पताल में भोजन व्यवस्था के नोडल अधिकारी डॉ. नमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से मरीजों को नाश्ते में केवल ब्रेड और दूध ही दिया जा रहा था। समय के साथ मरीजों से मिल रहे फीडबैक और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के बाद यह महसूस किया गया कि मेनू में विविधता होनी चाहिए। इसी के चलते उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर मेनू में बदलाव का निर्णय लिया गया है। अब मरीजों को सप्ताह में रोटेशन के आधार पर पोहा और खिचड़ी भी उपलब्ध कराई जाएगी। दवाओं के साथ-साथ सही और पौष्टिक खानपान मरीज के जल्दी ठीक होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
........कोट
अस्पताल में भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट आहार का होना अत्यंत आवश्यक है। हमने मरीजों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए नाश्ते के मेन्यू में सकारात्मक बदलाव किए हैं। भविष्य में भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक रोगी-अनुकूल बनाने की दिशा में कार्य करते रहेंगे। - डॉ. तपन कुमार शर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल
.
Trending Videos