{"_id":"6a04cdd5e7fae88ea00e855f","slug":"players-will-receive-world-class-facilities-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-124831-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 14 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला ने जिले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने खेल विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
बुधवार सुबह राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष बुटोला अचानक प्रशिक्षण शिविरों में पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद खिलाड़ियों से सीधा संवाद कर उनकी खेल सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने इंडोर स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल, ताइक्वांडो हॉल, जूडो हॉल और जिम का भी बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य जिले में प्रशिक्षण ले रहे प्रत्येक खिलाड़ी को खेल से संबंधित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि जिले और राज्य का नाम खेल जगत में राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हो सके। उन्होंने खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।
प्रशिक्षकों के साथ बैठक, दी सख्त हिदायत
निरीक्षण के उपरांत अध्यक्ष बुटोला ने विभागीय अधिकारियों और प्रशिक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अब पुरानी पद्धतियों के बजाय आधुनिक और अच्छी प्रशिक्षण शैली को अपनाना होगा। उन्होंने प्रशिक्षकों को सख्त निर्देश दिए कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, सहायक प्रशिक्षक ताईक्वांडो किरन परिहार, सहायक प्रशिक्षक बास्केटबॉल प्रदीप सिंह, सहायक प्रशिक्षक जूडो माधुरी ज्याला आदि मौजूद रहे।
Trending Videos