{"_id":"698cbf31dcb90cb80507c1a6","slug":"postmortem-of-the-womans-body-was-conducted-family-demanded-compensation-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-122251-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: महिला के शव का हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने की मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: महिला के शव का हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने की मुआवजे की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर के पासदेव गांव में तेंदुए के हमले के बाद खाई में गिरकर जान गंवाने वाली महिला के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। परिजनों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। हालांकि विभाग ने रिपोर्ट देखने के बाद ही मामले में उचित कदम उठाने की बात कही है।
मंगलवार को अल्मोड़ा के बिनसर सेंचुरी के जंगल में तारा देवी पत्नी प्रेम राम की खाई में गिरने से मौत हो गई थी। साथ गई महिला विमला देवी ने बताया था कि तारा पर तेंदुए ने हमला किया था। इसी दौरान वह खाई में गिरी थी। रात को पुलिस, वन विभाग और ग्रामीण शव को खाई से निकालकर काफलीगैर लाए थे। देर रात शव जिला अस्पताल लाकर मोर्चरी में रखा गया था। बुधवार को डॉ. विदित पांडेय ने शव का पोस्टमार्टम किया। उनके अनुसार महिला को हेड इंजरी होना पाया गया है। ग्राम प्रधान घनश्याम राणा ने बताया कि महिला की मौत तेंदुए के हमले में हुई है। हालांकि वन विभाग की ओर से रिपोर्ट देखने के बाद ही मुआवजा देने या नहीं देने की बात कही जा रही है। बताया कि घटना बिनसर की है। बृहस्पतिवार को ग्रामीण बिनसर सेंचुरी के डीएफओ से मिलकर उन्हें मुआवजे की मांग का ज्ञापन देंगे।
उप प्रभागीय वनाधिकारी तनुजा परिहार ने बताया कि घटना बिनसर सेंचुरी की है। महिला की मौत खाई में गिरकर होना बताया गया है। ग्रामीणों ने महिला पर तेंदुए का हमला करना बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के स्पष्ट कारण का पता चल सकेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X