{"_id":"69ac6747bff88a8d8b056ede","slug":"primary-school-nargoli-locked-due-to-non-arrival-of-teachers-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-122910-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: शिक्षक न आने से प्राथमिक विद्यालय नरगोली में ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: शिक्षक न आने से प्राथमिक विद्यालय नरगोली में ताला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही के चलते क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नरगोली इन दिनों पूरी तरह बंद पड़ा है। होली की छुट्टियों के बाद अन्य विद्यालयों के खुलने के बावजूद इस स्कूल में शिक्षक की तैनाती न होने से नाराज अभिभावकों ने शनिवार को अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। इस विद्यालय में वर्तमान में तीन विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन शिक्षक के अभाव में उनका भविष्य अंधकार में है।
अभिभावकों के अनुसार विद्यालय में 26 फरवरी से होली का अवकाश घोषित हुआ था, जो अन्य विद्यालयों के साथ पांच मार्च को समाप्त हो गया। विद्यालय में तैनात एकमात्र शिक्षक वर्तमान में मेडिकल अवकाश पर चल रहे हैं। शिक्षक के अवकाश पर होने के बावजूद शिक्षा विभाग ने उनके विकल्प के रूप में किसी अन्य शिक्षक की व्यवस्था नहीं की। अभिभावकों ने बताया कि वे बीते दो दिनों से बच्चों को स्कूल भेज रहे थे, लेकिन शिक्षक के न पहुंचने पर बच्चों को वापस घर लौटना पड़ रहा था।
व्यवस्था से परेशान होकर अभिभावकों ने शनिवार को बच्चों को स्कूल न भेजने का निर्णय लिया। अभिभावक यशपाल रौतेला, सूरज कुमार, दीपक कुमार ने बताया कि यदि विभाग चाहता तो आसपास के विद्यालयों से शिक्षक की अस्थायी व्यवस्था कर सकता था, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अभिभावकों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच करने और तत्काल शिक्षक तैनात करने की मांग की है।
......कोट
विद्यालय में तैनात शिक्षक मेडिकल अवकाश पर हैं, जिसके कारण पठन-पाठन प्रभावित हुआ है। मामला उनके संज्ञान में आ गया है और सोमवार से दूसरे विद्यालय से शिक्षक की व्यवस्था कर कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
........आशाराम, बीईओ बागेश्वर
Trending Videos