सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rail Sangharsh Samiti furious over neglect in the budget

Bageshwar News: बजट में अनदेखी पर भड़की रेल संघर्ष समिति

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 08 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rail Sangharsh Samiti furious over neglect in the budget
विज्ञापन
बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के लिए बजट का प्रावधान नहीं किए जाने से रेलमार्ग निर्माण संघर्ष समिति में आक्रोश है। टनकपुर-बागेश्वर रेल संघर्ष समिति की बैठक में वक्ताओं ने सरकार की अनदेखी पर विरोध दर्ज कराया। समिति ने निर्णय लिया है कि अब इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर ले जाने के लिए जन-जागरण अभियान और आंदोलनों का सहारा लिया जाएगा।
Trending Videos

रविवार को तहसील परिसर में आयोजित बैठक के दौरान समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय किया गया कि पूर्व में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के पत्रों को अविलंब पीएम और रेल मंत्री को भेजा जाएगा। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वर्षों पुरानी इस मांग को बजट में जगह न मिलना क्षेत्र के साथ अन्याय है। बैठक का संचालन करते हुए चरण सिंह बघरी ने कहा कि संघर्ष को तेज करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा ताकि आम जनता को इस मुहिम से जोड़ा जा सके। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि रेल लाइन का कार्य शीघ्र आरंभ कराने के लिए रैलियां आयोजित की जाएंगी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाया जाएगा। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शासन स्तर पर जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो समिति धरने और प्रदर्शन के माध्यम से उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर गीता रावल, केशवानंद जोशी, हरीश सोनी, नरेंद्र खेतवाल, प्रवीण सिंह दफौटी, बसंत बल्लभ जोशी, प्रताप सिंह दानू, अर्जुन देव, जगदीश कार्की, राधा लोहनी, ललिता असवाल, कमला दानू, नीमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed