सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Search intensified for Noida tourist missing from Pindari trek, FIR lodged against unknown persons at Kapkot police station

Bageshwar News: पिंडारी ट्रेक से लापता नोएडा के पर्यटक की तलाश तेज, कपकोट थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Search intensified for Noida tourist missing from Pindari trek, FIR lodged against unknown persons at Kapkot police station
बागेश्वर। जिले के विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रेकिंग रूट पर लापता हुए नोएडा के एक पर्यटक की खोजबीन के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीमों का सघन अभियान अत्यंत दुर्गम परिस्थितियों के बीच लगातार जारी है। मामले में कपकोट पुलिस ने गुमशुदगी को अब अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज में तब्दील कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार पर्यटक अभिषेक चौहान 28 मई को पिंडारी ग्लेशियर की ट्रेकिंग पर गए थे। 29 मई की दोपहर वापस लौटते समय, खाती गांव से करीब सात-आठ किलोमीटर पहले छिल्याणी गधेरे के पास वह अचानक लापता हो गए। उनके साथ गए पोर्टर/गाइड ने उसी रात लगभग आठ बजे खाती गांव पहुंचकर परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। लिखित तहरीर के आधार पर बीते एक जून को थाना कपकोट में उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश में लापता पर्यटक की तलाश के लिए सात विशेष टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन




शनिवार को भी टीमों ने वाछम पुल से सोराग पुल तक पिंडर नदी के किनारे, प्राकृतिक गुफाओं और आसपास के बीहड़ जंगलों में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। सुराग जुटाने के लिए पुलिस स्थानीय ग्रामीणों, पशुपालकों और ट्रैकिंग गाइडों से भी लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नामजद तहरीर के बाद भी अज्ञात में प्राथमिकी क्यों



पिंडारी ट्रैक पर लापता अभिषेक चौहान का 15वें दिन भी कोई सुराग न लगने से उनके परिजनों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। बीते 31 मई से कपकोट में ही डेरा डाले हुए लापता पर्यटक के पिता रघुराज सिंह चौहान ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लापता पर्यटक के पिता रघुराज ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि पुलिस की ओर से उन्हें खोजबीन को लेकर कोई ठोस अपडेट नहीं दी जा रही है, जिससे पूरा परिवार गहरे मानसिक तनाव और चिंता में है।

पिता रघुराज ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, जब पुलिस को खुद लग रहा है कि उनके बेटे का अपहरण हुआ है, तो फिर प्राथमिकी अज्ञात के खिलाफ क्यों दर्ज की गई है। जबकि उन्होंने पुलिस को साफ तौर पर नामजद तहरीर सौंपी थी। पीड़ित पिता ने पुलिस से जांच में तेजी लाने और नामजद लोगों से कड़ाई से पूछताछ करने की गुहार लगाई।



.....कोट



पिंडारी ग्लेशियर जैसे अत्यंत दुर्गम और विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्र में लापता पर्यटक की खोज के लिए पुलिस की टीमें पूरी मुस्तैदी से जुटी है। हमारी सात विशेष टीमें लगातार पिंडर नदी, गहरी खाइयों और संभावित गुफाओं को मैन्युअल सर्च के साथ-साथ अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों और दूरबीन की मदद से खंगाल रही हैं। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर कपकोट थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है।


......जितेंद्र मेहरा, एसपी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed