सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Seriously ill patient airlifted

Bageshwar News: गंभीर रूप से बीमार मरीज को किया गया एयर लिफ्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 02 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Seriously ill patient airlifted
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को गंभीर हालत में एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया है। चिकित्सकों की अनुशंसा के बाद प्रशासन ने उन्हें एयर लिफ्ट करने का निर्णय लिया। देर शाम उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया गया है।
Trending Videos

बिचला दानपुर के रमाड़ी निवासी रोशन सिंह (53) का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया था। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। फिजिशियन डाॅ. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा ने उनकी जांच की। उन्होंने बताया कि मरीज को लगातार खून की उल्टी हो रही थी। जांच के बाद प्राथमिक इलाज किया गया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। परिजनों के कहने और मरीज की हालत को देखते हुए मरीज को एयर एंबुलेंस से रेफर करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन की अनुशंसा के आधार पर सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने मरीज को एयर एंबुलेंस से ले जाने की अनुमति का पत्र आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि दोपहर को दो सीएमओ से जानकारी मिलने के बाद यूकाडा के अधिकारियों से संपर्क किया गया। उस समय एयर एंबुलेंस बिजी थी जिसके चलते शाम को उपलब्ध हो सकी। फिलहाल मरीज एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed