सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The Bolero vehicle was only three months old and was not overloaded.

Bageshwar News: महज तीन महीने पुराना था बोलेरो वाहन, ओवरलोडिंग भी नहीं थी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The Bolero vehicle was only three months old and was not overloaded.
विज्ञापन
बागेश्वर। मुनार के समीप बावे बैंड पर हुआ भीषण सड़क हादसा कई अनसुलझे सवाल छोड़ गया है। एआरटीओ अमित कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन पूरी तरह नया था। वाहन का रजिस्ट्रेशन 23 दिसंबर 2025 को हुआ था। हैरान करने वाली बात यह है कि वाहन में ओवरलोडिंग भी नहीं थी। पीएमजीएसवाई के ईई अंबरीश रावत ने बताया कि रिखाड़ी-वाछम सड़क के किमी 18 में जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क काफी चौड़ी है। दुर्घटना के समय वाहन में चालक सहित कुल सात लोग ही सवार थे, जो वाहन की बोलेरो वाहन की क्षमता के भीतर है। इसके बावजूद वाहन के अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से प्रशासन और पुलिस भी सकते में है।
Trending Videos

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि चालक नशे में नहीं था। ऐसे में यह दुर्घटना मानवीय भूल थी या किसी तकनीकी खराबी का नतीजा, यह जांच का विषय है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर गहन तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....कोट
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मैं स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचा था। लेकिन दुर्घटना के कारणों के पता नहीं लग पाया। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने स्टेयरिंग लॉक होने की बात कही है। दुर्घटना की जांच की जाएगी।

......मनीष शर्मा, सीओ कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed