{"_id":"6a20524b47c422999000a48a","slug":"the-roofs-of-two-houses-were-blown-off-in-devlet-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-125459-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: देवलेत में दो घरों की छत उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: देवलेत में दो घरों की छत उड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। क्षेत्र में आंधी-तूफान और बारिश लोगों के लिए लगातार परेशानी का सबब बन रही है। मंगलवार की शाम तहसील के सीमांत नरगोली ग्राम पंचायत के देवलेत गांव में आए भीषण तूफान ने दो गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए। तूफान से गांव के पुष्कर राम पुत्र बसंत राम और पुष्कर राम पुत्र देव राम के मकानों की टिन की छतें उड़ गईं।
छत उड़ते ही मूसलाधार बारिश का पानी घरों के भीतर घुस गया जिससे दोनों परिवारों का अनाज, राशन, कपड़े और बिस्तर पूरी तरह भीग कर नष्ट हो गए। इस आपदा के बाद प्रभावित परिवारों के सामने सिर छिपाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। राजस्व उपनिरीक्षक खातीगांव दयाकृष्ण पंत ने बताया कि घटना की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को भेज दी गई है। जल्द ही मौके पर पहुंचकर नुकसान का मुआयना किया जाएगा और विस्तृत जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि बेघर हुए पीड़ित परिवारों को अस्थायी रूप से न्याय पंचायत भवन में ठहराने पर विचार किया जा रहा है। संवाद
Trending Videos