सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vehicles arriving at the scene are unable to provide cylinders to residents.

Bageshwar News: स्पॉट पर पहुंंच रही गाड़ियां पर लोगों को नहीं मिल रहे सिलिंडर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Vehicles arriving at the scene are unable to provide cylinders to residents.
विज्ञापन
बागेश्वर/कांडा। जिले में रसोई गैस की उपलब्धता के बावजूद लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू गैस के भरे सिलिंंडर लेकर वाहन स्पॉट पर पहुंच रहे हैं लेकिन ऑनलाइन बुकिंग और डीएससी नंबर का मैसेज नहीं आने से लोगों को आपूर्ति नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं को घंटे इंतजार के बाद मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
Trending Videos

बुधवार को जिला मुख्यालय में ट्राॅमा सेंटर के पास रसोई गैस के सिलिंडर वितरण के लिए वाहन पहुंचा तो वहां पहले से ही लोग जमा थे। बड़ी संख्या में लोग खाली सिलिंडर लेकर वाहन के आने का इंतजार कर रहे थे। एजेंसी के वितरक ने उपभोक्ताओं से बुकिंग नंबर पूछा तो अधिकतर ने ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने की बात कही। जिन लोगों की बुकिंग पूर्व से हुई थी उनके मोबाइल पर डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड का मैसेज नहीं आया। इस कारण उन्हें भी सिलिंडर नहीं मिल सके। कर्मचारियों का कहना था कि वह बिना बुकिंग या कोड मैसेज के सिलिंडर नहीं दे सकते हैं। कई घंटों से परेशान होकर इंतजार कर रहे लोगों ने इस पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुनौली में बंटे केवल 40 सिलिंडर, कमेड़ीदेवी, रीमा में भी परेशानी
बुधवार को दुगनाकुरी तहसील के रीमा और कांडा के कमेड़ीदेवी में भी अधिकतर लोगों को सिलिंडर लिए बिना ही वापस लौटना पड़ा। गरुड़ तहसील क्षेत्र में भी बुकिंग नहीं होने के कारण लोग परेशान रहे। इससे पूर्व मंगलवार को इंडेन गैस का वाहन खुनौली पहुंचा था, यहां भी बुकिंग और डीएससी में परेशानी के कारण केवल 40 सिलिंडर ही बांटे जा सके।

कोट
तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद सिलिंडर वाहन पहुंचा। पहले से बुकिंग कराई थी लेकिन मोबाइल में डीएससी मैसेज नहीं आने के कारण सिलिंडर नहीं मिल रहा है। काफी परेशानी हो रही है।
कमला देवी, उपभोक्ता, बागेश्वर,
मंगलवार को करीब 15 दिनों के बाद बाहर से घर लौटा था। रात को सिलिंडर खत्म हो गया। सुबह से बुकिंग करने की कई बार कोशिश कर चुका हूं। स्पॉट पर आने के बाद बिना बुकिंग के सिलिंडर नहीं मिल रहा है। बुकिंग भी नहीं हो रही है।
किशन सोनी, उपभोक्ता, बागेश्वर,

घरेलू गैस के सिलिंडर लेकर वाहन तो पहुंचा लेकिन ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से दिक्कत आ रही है। कई लोग बिना सिलिंडर लिए वापस लौट गए हैं। पिछले दो घंटे से बुकिंग करने का प्रयास कर रहा हूं। सफलता नहीं मिल रही है। - गिरीश पाठक, उपभोक्ता,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed