फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   21 unsafe government buildings in Jyotirmath to be demolished.

Chamoli News: ज्योतिर्मठ में 21 असुरक्षित सरकारी भवन होंगे ध्वस्त

Mon, 05 Oct 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 05 Oct 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
21 unsafe government buildings in Jyotirmath to be demolished.
फोटो
विज्ञापन

भू-धंसाव से प्रभावित जर्जर भवनों पर प्रशासन ने लिया फैसला
भवनों में रह रहे लोगों को दिए जा चुके हैं नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द ध्वस्त किया जाएगा। जर्जर और रहने योग्य नहीं होने के कारण प्रशासन ने इन भवनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन भवनों में तहसील परिसर के भवनों के साथ ही सरकारी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग भी शामिल है।

उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि ज्योतिर्मठ में कई सरकारी भवन वर्ष 1990 के दशक में आए भूकंप से ही क्षतिग्रस्त हो गए थे। जनवरी 2023 में भू-धंसाव की स्थिति गंभीर होने के बाद सीबीआरआई सहित विभिन्न वैज्ञानिक संस्थाओं की टीमों ने इन भवनों का निरीक्षण किया था। जांच के बाद 21 सरकारी भवनों को असुरक्षित घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि असुरक्षित भवनों में रह रहे लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जल्द इन भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। ध्वस्तीकरण के बाद आवश्यकता के अनुसार सुरक्षित स्थानों पर नए सरकारी भवनों का निर्माण कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से इससे पहले नगर क्षेत्र में 55 से अधिक असुरक्षित निजी भवनों को ध्वस्त कर प्रभावित भवन स्वामियों को मुआवजा दिया जा चुका है। वहीं दूसरे चरण में चिह्नित भवनों के मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed