फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Department to maintain records of monkey bites; compensation to be provided as per rules.

Chamoli News: बंदर के काटने का रिकॉर्ड रखेगा विभाग, नियमानुसार मिलेगा मुआवजा

Mon, 05 Oct 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 05 Oct 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Department to maintain records of monkey bites; compensation to be provided as per rules.
फोटो
विज्ञापन

जनता दरबार में सीडीओ ने सुनीं शिकायतें
पेयजल लाइन की समस्या, प्रधानमंत्री आवास की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बंदर के काटने से घायल होने वाले लोगों को अब वन विभाग को इसकी सूचना देनी होगी। वन विभाग घायल व्यक्ति का रिकॉर्ड रखेगा और नियमानुसार मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। यह बात मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने जिला सभागार में आयोजित जनता दरबार में कही।

जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। चमोली निवासी देवेंद्र गुसाईं ने क्षेत्र में बंदरों से हो रही परेशानी की शिकायत की। इस पर सीडीओ ने वन विभाग के अधिकारियों से बंदरों के काटने से घायल हुए लोगों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे सभी मामलों का रिकॉर्ड तैयार कर नियमानुसार पीड़ितों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। देवेंद्र ने मलतूरा, नारायणबगड़ निवासी सुरेंद्र सिंह ने अगस्त 2025 की आपदा में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की समस्या रखी। गंडासू, नंदानगर निवासी मनीषा देवी ने प्रधानमंत्री आवास की मांग की। ग्वीलों, चमोली की इंदू देवी ने कैंसर पीड़ित पति के उपचार के लिए आर्थिक सहायता और तेफना निवासी संगीता देवी ने स्वरोजगार की मांग रखी। गोपेश्वर निवासी प्रियंका देवी ने राशन कार्ड बनवाने की समस्या बताई। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी विभाग तत्परता से कार्य करें। इस दौरान कुल 28 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस मौके पर परियोजना निदेशक आनंद सिंह, एसडीएम राजकुमार पांडेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed