फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Under-17: Chamoli wins volleyball title

अंडर-17 : चमोली ने जीता वॉलीबाल का खिताब

Mon, 05 Oct 2026 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 05 Oct 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Under-17: Chamoli wins volleyball title
फोटो
विज्ञापन

राज्यस्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन
अंडर-14 और 19 में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राज्यस्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग का खिताब चमोली की टीम ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में चमोली ने स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून को सीधे सेटों में 25-16, 25-21 और 27-22 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अंडर 19 व अंडर 14 का खिताब स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीता। विजेता टीमों को चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने ऊधमसिंह नगर की टीम को 26-24 और 25-21 से हराकर खिताब जीता। वहीं अंडर-14 वर्ग में भी स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीम विजेता रही। चमोली की टीम उपविजेता और टिहरी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह, राजीव गौड़, सुरेश बिजल्वाण, बबीता रावत, भुवेंद्र भंडारी, सीमा कुंवर, ममता पंवार और अनूप रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed