सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A leopard attacked a woman who had gone to collect grass.

Chamoli News: घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 19 May 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
A leopard attacked a woman who had gone to collect grass.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


गोपेश्वर जिला अस्पताल में महिला के हाथ पर आए टांके
संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के पाडुली गांव में मंगलवार सुबह जंगल में घास लेने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार पाडुली गांव निवासी प्रियंका देवी (27) पत्नी अजय सिंह मंगलवार सुबह गांव की अन्य महिलाओं के साथ मठ सड़क के समीप जंगल घास लेने गई थी। सुबह करीब 10 बजे गुलदार ने अचानक प्रियंका पर झपट्टा मार दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं। महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। मगर हमले में महिला के हाथ पर गुलदार के दांतों के गहरे निशान पड़ गए हैं। सूचना मिलने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उसके हाथ पर चार टांके लगाए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। नगर पालिका सभासद दीपक बिष्ट और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह बिष्ट ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। उन्होंने प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed