सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Affected people agreed on the assurance of the MLA, protest postponed

Chamoli News: विधायक के आश्वासन पर माने प्रभावित, धरना स्थगित

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 25 May 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Affected people agreed on the assurance of the MLA, protest postponed
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

जल्द प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी

कर्णप्रयाग। मुआवजे की मांग के लिए धरने पर बैठे प्रभावितों ने विधायक के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया। विधायक ने कहा कि जल्द प्रभावित परिवारों के एक प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से भेंट कराई जाएगी ताकि जल्द प्रभावितों की मुआवजे की मांग पूरी हो सके। प्रभावितों ने कहा कि एक सप्ताह में ट्रीटमेंट कार्य शुरू होगा लेकिन मुआवजे की कार्रवाई जल्द नहीं हुई तो फिर आंदोलन किया जाएगा।
सोमवार को सुबह 10 बजे विधायक अनिल नौटियाल और उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल मंडी परिसर में धरना दे रहे प्रभावित लोगों को बीच पहुंचे। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों को लेकर गंभीर है लेकिन पहले ट्रीटमेंट कार्य भी जरूरी है ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की ओर से बनाए गए सहमतिपत्र को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से भी वार्ता करवाई जाएगी जिससे जल्द प्रभावितों की मुआवजे की मांग पूरी हो सके। सभासद कमला रतूड़ी ने बताया कि विधायक के आश्वासन पर धरना स्थगित किया जा रहा है। यदि मुआवजे की मांग समाप्त होती है। तो ट्रीटमेंट का कार्य शुरू होने दिया जाएगा। प्रभावित सुधीर नेगी ने कहा कि बहुगुणा नगर की भांति सुभाषनगर में भी ट्रीटमेंट का कार्य शुरू किया जाना चाहिए। इस मौके पर पुष्कर रावत, सभासद रीना रावत, पदिमा दानू, गणेशी देवी, पूर्व सभासद हरेंद्र सिंह बिष्ट, गीता रावत, पूजा रावत, संजय नौटियाल, मनवर, मो आसिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed