सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   CEO inspected schools and interacted with students

Chamoli News: सीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण, छात्र-छात्राओं से किया संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 25 May 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
CEO inspected schools and interacted with students
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चमोली के सीईओ मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने विकासखंड के कपीरी क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। राजकीय इंटर काॅलेज कनखुल में सीईओ सारस्वत प्रार्थना सभा से पहले ही विद्यालय परिसर में पहुंच गए और छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लगन से पढ़ाई करने की बात कही। साथ ही नशे से दूर रहने की बात कही। शिक्षकों की बैठक लेते हुए सीईओ ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माणकर्ता हैं। ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षक की है। शैक्षणिक कार्यों का ही नहीं बल्कि शिक्षक के आचार व्यवहार का प्रभाव भी समाज पर पड़ता है। इस दौरान सीईओ ने प्राथमिक विद्यालय ग्वाड़, जूनियर हाईस्कूल ग्वाड़, जीआईसी नैनीसैंण और प्रावि नैनीसैंण का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मटूड़ा, जीआईसी कनखुल के प्रधानाचार्य सुबोध कुंवर एवं नैनीसैंण के डॉ. जगदीश कंडवाल, तेजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed