{"_id":"6a578388879c6535b30e57dc","slug":"affected-people-halt-work-over-non-payment-of-compensation-issue-ten-day-ultimatum-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-125254-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मुआवजा न मिलने पर प्रभावितों ने रुकवाया काम, दस दिन का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मुआवजा न मिलने पर प्रभावितों ने रुकवाया काम, दस दिन का दिया अल्टीमेटम
Wed, 15 Jul 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
भूधंसाव प्रभावित है बहुगुणानगर, सिंचाई विभाग की ओर से किया जा रहा ट्रीटमेंट
कहा-सीएम के आश्वासन के बाद भी नहीं दिया गया मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। मुआवजा न मिलने से आक्रोशित आपदा प्रभावित परिवारों ने ट्रीटमेंट कार्य रुकवा दिया। प्रभावित परिवारों ने कहा कि ट्रीटमेंट कार्य शुरू होने से पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें मुआवजे के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया था लेकिन एक माह जाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिल पाया है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि यदि दस दिन में उन्हें मुआवजा नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
नगर के बहुगुणा नगर में सिंचाई विभाग की ओर से 50 करोड़ की लागत से ट्रीटमेंट कार्य किया जा रहा है। ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट घोषित होने के बाद प्रभावित परिवारों ने पहले मुआवजा देने और फिर कार्य शुरू करने की मांग पर धरना शुरू किया था। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला। मुख्यमंत्री ने मुआवजे को लेकर उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया था। मगर अभी तक मुआवजा नहीं मिलने पर प्रभावितों ने बुधवार को काम रुकवा दिया। सभासद कमला रतूड़ी, पूर्व सभासद हरेंद्र चौधरी, प्रतिमा, विनीता सती, भगवती प्रसाद सती, हरिराम आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिले एक माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन मुआवजे को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। यदि दस दिन में मुआवजे को लेकर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रंजन सती, राकेश रावत, सरिता रावत, पूजा रावत, तुला देवी, सुनीता और संतोष आदि मौजूद रहे।
इंसेट
ट्रीटमेंट कार्य से बढ़ रहीं दरारें
कर्णप्रयाग। प्रभावित सभासद कमला रतूड़ी ने कहा कि ट्रीटमेंट कार्य के कारण उनके मकानों की दरारें बढ़ने लगी हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रीटमेंट कार्य में लगी पाइलिंग मशीन के कंपन के कारण उनकी मकानों में पड़ी दरारें लगातार बढ़ रही हैं। वहीं सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने कहा कि मशीन के करीब दो मीटर तक ही कंपन होती है। मशीन के कारण कोई दिक्कत नहीं है। संवाद