फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Do not turn the Badri-Kedar temple into a political arena: Rajendra Dimri

बदरी-केदार मंदिर को राजनीतिक अखाड़ा न बनाएं: राजेंद्र डिमरी

Wed, 15 Jul 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 15 Jul 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Do not turn the Badri-Kedar temple into a political arena: Rajendra Dimri
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य राजेंद्र डिमरी ने राजनीतिक दलों से बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिरों को राजनीतिक अखाड़ा न बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इससे करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचेगी और तीर्थयात्रियों सहित स्थानीय लोगों का मनोबल टूटेगा। डिमरी ने बताया कि दान चढ़ावा चोरी प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच चल रही है। दोषियों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देहरादून में मंदिर समिति का कार्यालय शहर से दूर था। इससे कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को कठिनाई हो रही थी। सभी सदस्यों की सहमति से कार्यालय को ऋषिकेश में पर्यटन विभाग के भवन में स्थानांतरित किया गया है। यहां सिंगल विंडो सिस्टम लागू होने से तीर्थयात्रियों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं। मंदिर समिति सतर्कता बरतते हुए सभी व्यवस्थाओं में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed