{"_id":"6a578b63b06f1c4b810220e6","slug":"collision-between-dumper-and-bike-youth-dies-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119721-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डंपर और बाइक की टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डंपर और बाइक की टक्कर, युवक की मौत
Wed, 15 Jul 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
डंपर के नीचे जा घुसी बाइक और सवार, जेसीबी की मदद से निकाला
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गोपेश्वर। नगर के लीसा फैक्टरी बैंड के पास मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। डंपर तेज गति से आ रहा था। डंपर और बाइक की टक्कर इतनी भीषण थी कि सवार बाइक समेत डंपर के टायरों के बीच फंस गया। जेसीबी की मदद से युवक को बाहर निकाला गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश नेगी पुत्र कलम सिंह, निवासी नियर लॉ कॉलेज, गोपेश्वर के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रात साढ़े ग्यारह बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। लापरवाही से वाहन चलाने पर डंपर चालक चमोली के भेड़ी गांव निवासी समर को नोटिस भेजा जाएगा।