फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hearing on the Sarkot land deal case on the 23rd.

Chamoli News: सारकोट जमीन खरीद-फरोख्त मामले में सुनवाई 23 को

Wed, 15 Jul 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 15 Jul 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Hearing on the Sarkot land deal case on the 23rd.
गैरसैण। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में जमीन खरीद-फरोख्त में हुई गड़बड़ी के मामले में 23 जुलाई को गैरसैंण तहसील में जांच और सुनवाई होगी। ग्रामीणों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी सुरेंद्र सिंह ने उप जिलाधिकारी अबरार अहमद और तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी भूमि के 14 हिस्सेदार हैं। बिक्री के दौरान नियमों की अनदेखी कर सहमति नहीं ली गई। सुरेंद्र सिंह के अनुसार 13 मई को अल्मोड़ा निवासी रवि चौहान और बागेश्वर निवासी हरि सिंह को 35 नाली भूमि बेची गई थी। इसमें से करीब 12 नाली जमीन उनकी हिस्सेदारी की है। तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे ने बताया कि दाखिल खारिज की कार्रवाई से पहले यह सुनवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed