{"_id":"6a2c0ff614f728f0820a0286","slug":"badrinath-highway-blocked-for-four-hours-at-bhanerpani-2000-pilgrims-stranded-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119152-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भनेरपाणी में चार घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, फंसे रहे 2000 श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भनेरपाणी में चार घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, फंसे रहे 2000 श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
बारिश होने पर पहाड़ी से हाईवे पर आया मलबा और बोल्डर
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपाणी में पहाड़ी से भूस्खलन होने पर करीब पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर करीब 2000 तीर्थयात्री फंसे रहे। बाद में कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल की जेसीबी ने मलबे का निस्तारण किया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। भनेरपाणी में थोड़ी बारिश होने पर भी मलबा और पत्थर हाईवे पर गिर रहे हैं।
शुक्रवार को बारिश के दौरान सुबह करीब चार बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए जिससे यहां वाहनों की आवाजाही थम गई। हाईवे के दोनों ओर करीब 2000 यात्री फंसे रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एनएचआईडीसीएल की जेसीबी ने मलबा हटाया और सुबह आठ बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। हाईवे खुलने के बाद पुलिस टीम की निगरानी में वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा गया।