सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bhet Sem Narayankoti to become PM's Model Village

Chamoli News: भेत सेम नारायणकोटी बनेगा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 12 Feb 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Bhet Sem Narayankoti to become PM's Model Village
विज्ञापन
- चयनित होने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी
Trending Videos


गुप्तकाशी। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत गुप्तकाशी के निकट पूर्व पर्यटक ग्राम भेत सेम नारायणकोटी को चयनित किए जाने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। नारायणकोटी का अपना पौराणिक महत्व होने के साथ ही फल एवं सब्जी उत्पादन के रूप में भी केदार घाटी में विशेष पहचान रही है। गांव के कुल 200 परिवार रहते हैं। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता दलवीर पुजारी बताते हैं कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम का दर्जा मिलने से ग्रामीण को विश्वास है कि गांव के पौराणिक मंदिर समूह को सुसंगठित कर इसे केदारनाथ यात्रा के साथ शीतकालीन यात्रा से जोड़ा जाएगा। साथ ही मंदाकिनी नदी से हो रहे भू धंसाव के रोके जाने के प्रयास संभव हो सकेंगे। आदर्श ग्राम में चयनित होने के बाद सहायक समाज कल्याण अधिकारी एकता पंवार की उपस्थिति में प्रथम बैठक हुई। जिसमें ग्राम प्रधान शैल देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका देवी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति थे। सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित वर्ग बाहुल्य ग्राम को इस श्रेणी में चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed