{"_id":"698dd39551b7c30f2009e074","slug":"tourists-arriving-at-the-quarrypass-track-enjoying-nature-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-117142-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: क्वारीपास ट्रैक पर पहुंच रहे पर्यटक, प्रकृति का ले रहे आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: क्वारीपास ट्रैक पर पहुंच रहे पर्यटक, प्रकृति का ले रहे आनंद
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारीपास ट्रैक पर पहुंच रहे पर्यटक, प्रकृति का ले रहे आनंद
-दो फीट तक बर्फ से ढका ट्रैक है खासा रोमांचकारी
ज्योतिर्मठ। बर्फबारी के बाद से क्वारीपास में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। यहां हर दिन दर्जनों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बर्फ से ढके क्वारीपास ट्रैक में पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा रहे हैं। ट्रैकिंग के शौकीन पर्यटकों के लिए क्वारीपास पहली पसंद बनता जा रहा है। जनवरी में हुई बर्फबारी के बाद से ज्योतिर्मठ के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटक गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। क्वारीपास ट्रैक भी इसमें से एक है। करीब आठ किलोमीटर चढ़ाई वाले इस ट्रैक को पार करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इन दिनों यहां दो फीट तक बर्फ जमी हुई है। इससे यह क्षेत्र और भी खूबसूरत दिख रहा है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े अंकित खंडूरी का कहना है कि क्वारीपास बेहद ही खूबसूरत ट्रैक है। दो फीट तक बर्फ में इस ट्रैक को पार करना किसी रोमांच से कम नहीं है। ट्रैकिंग के शौकीन पर्यटक यहां काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। जनवरी में बर्फबारी के बाद से यहां पर सात से आठ सौ तक पर्यटक पहुंच चुके हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X