{"_id":"6a2581789c05dee91d0a26b6","slug":"candle-march-for-simli-hospital-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-124352-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सिमली अस्पताल के लिए निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सिमली अस्पताल के लिए निकाला कैंडल मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 07 Jun 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग और शासन के ढुलमुल रवैये के खिलाफ बेस अस्पताल संघर्ष समिति ने सिमली में प्रदर्शन किया। रविवार शाम को ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला और नारे लगाते हुए सिमली पेट्रोल पंप, न्यू मार्केट और औद्योगिक परिक्षेत्र से होते हुए बेस अस्पताल परिसर पहुंचे।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिमली में बेस अस्पताल की घोषणा की थी लेकिन आज तक इसका शासनादेश जारी नहीं हो सका। इस कारण क्षेत्रवासी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। अस्पताल में करोड़ों की एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें जंक खा रही हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों, टेक्नीशियन के पद खाली हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बेस अस्पताल का शासनादेश जारी नहीं हुआ तो सरकार को चुनाव में परिणाम भुगतना होगा। इस मौके पर समिति के संरक्षक महेश डिमरी, सचिव डॉ. एसपी बहुगुणा, हेमंत टकोला, जयदीप गैरोला, रवींद्र खंडूड़ी, प्रकाश सेमवाल, भजन सिंह व विक्रम नेगी समेत भारी संख्या में व्यापारी और महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
Trending Videos