सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Complete ban on liquor in Devaldhar, provision for fine

Chamoli News: देवलधार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, जुर्माने का प्रावधान

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 30 Mar 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Complete ban on liquor in Devaldhar, provision for fine
विज्ञापन
फोटो--
Trending Videos


गोपेश्वर। मंडल क्षेत्र में देवलधार गांव में महिलाओं ने शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। नियम का उल्लंघन करने वाले पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
देवलधार गांव में हुई महिला मंगल दल की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव के किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम जैसे शादी विवाह, मंडन, सगाई, देव कार्य सहित अन्य कार्यों में शराब पीना व पिलाना प्रतिबंधित रहेगा। गांव में यदि कोई परिवार इसका उल्लंघन करता है तो उसपर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही कहा कि गांव के किसी होटल, ढाबे या दुकान में शराब बेचने, शराब पिलाते हुए पकड़े जाते हैं तो दुकानदार व होटल मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद महिलाओं ने गांव में जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान ग्राम प्रधान विशेश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सोनम देवी, पूनम देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य लक्ष्मी देवी, आरती देवी सहित गांव की अन्य महिलाएं मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलासू में शराब परोसी तो लगेगा 30 हजार का जुर्माना
कर्णप्रयाग। जिलासू गांव की महिला मंगल दल ने बैठक कर शादी-समारोह में शराब के प्रचलन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। ममंद अध्यक्ष शालिनी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि गांव में होने वाले शादी-समारोह और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब परोसे जाने पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड लिया जाएगा। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। बैठक में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शराब को प्रतिबंधित करने की शपथ ली। इस मौके पर ग्राम प्रधान सोहन लाल, मनोज बहुगुणा, रेखा देवी, अनीता देवी, सविता देवी, रामेश्वरी देवी, किरन देवी, लक्ष्मी देवी, सुषमा देवी, गुड्डी देवी, विमला देवी आदि ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed