फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congress protest against the lathi-charge on students at Jantar Mantar.

Chamoli News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 22 Jul 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against the lathi-charge on students at Jantar Mantar.
रुद्रप्रयाग में पीएम का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
फोटो
विज्ञापन

कहा-केंद्रीय शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी ने गोपेश्वर नगर के तिराहे पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने कहा कि छात्र-छात्राओं पर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा रावत ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं और छात्राओं के साथ पुलिस ने क्रूरता दिखाई। इस दौरान नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गरोड़िया, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, आनंद सिंह पंवार, संदीप झिंक्वाण, कमल रतूड़ी, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, गिरीश आर्य, कुंवर सिंह भंडारी, जिला प्रेस मीडिया प्रभारी गोविंद सजवाण, विजय हिंदवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में धरना दिया
नारायणबगड़। असेड़ से क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन कुमार परिहार ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर जो लाठी चार्ज हुआ उसकी घोर निंदा की। उन्होंने इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी र्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------------------------

विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय में विरोधस्वरूप मार्च निकालकर केंद्र सरकार पुतला दहन किया। साथ ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ दुर्व्यवहार तथा छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेता लक्ष्मण रावत ने कहा कि छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण मार्च निकाला जा रहा था लेकिन सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया। पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि मामले में सरकार जवाबदेही से बच रही है। कांग्रेस नेता प्रदीप थपलियाल ने कहा कि छात्रों के साथ किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य अजबीर भंडारी, पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी, जिला प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार, गणेश तिवारी, राजेंद्र नौटियाल, विनोद राणा आदि मौजूद रहे।

-----

दीपक बिष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed