फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congress Protest Against Police Action On Students at Jantar Mantar Gopeshwar chamoli Tehri News

उत्तराखंड: गोपेश्वर और टिहरी में कांग्रेसियों का हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 12:28 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: Renu Saklani Updated Wed, 22 Jul 2026 12:28 PM IST
सार

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकार्तओं ने विरोध जताया। गोपेश्वर और नई टिहरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग उठाई।

विज्ञापन
Congress Protest Against Police Action On Students at Jantar Mantar Gopeshwar chamoli Tehri News
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर नगर के तिराहे पर प्रदर्शन कर धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई का विरोध जताया।

विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने शिक्षामंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि छात्रों के खिलाफ की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने नीट परीक्षा में आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग भी की।

विज्ञापन

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा रावत ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ क्रूरता की गई। उन्होंने कहा कि आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया और महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: कपड़े बदल रही महिलाओं को झांक रहा था मनचला, भीड़ ने पीटा, जब तक पुलिस पहुंची, आरोपी भाग गया

नई टिहरी में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नीट पेपर लीक मामले में उठाई आवाज

नीट पेपर लीक मामले और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हुई अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed