{"_id":"694289e64614b6e70b0cb6fb","slug":"congress-workers-from-chamoli-district-protest-in-karnaprayag-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-120018-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चमोली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कर्णप्रयाग में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चमोली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कर्णप्रयाग में प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 17 Dec 2025 04:15 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
फोटो
मनरेगा के नाम में संशोधन का किया विरोध, सरकार का पुतला फूंका
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। मनरेगा के नाम में संशोधन के विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतर गई। योजना के विरोध में चमोली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्णप्रयाग में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी के नेतृत्व में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्णप्रयाग में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी ने कहा कि नई योजना में राज्य सरकार के जिम्मे इसे कर दिया गया है। ऐसे में जहां राज्य सरकार पर भार पड़ेगा वहीं गांवों में मनरेगा के तहत रोजगार भी मुश्किल मिलेगा। इस दौरान कांग्रेस ने मुख्य बाजार में नारेबाजी की और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी एवं वीरेंद्र रावत, संदीप पटवाल, पूर्व जिपंस लक्ष्मण बिष्ट, थराली के ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महावीर बिष्ट, अरविंद नेगी, ब्लाॅक अध्यक्ष गौतम मिंगवाल, महेश खंडूड़ी, उषा रावत, अंशी देवी, गैरसैंण के नंप अध्यक्ष मोहन भंडारी, पुष्कर सिंह रावत, नंदानगर के ब्लाॅक अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, चांदपुर के ब्लाॅक अध्यक्ष कलम कोहली और योगेंद्र बिष्ट आदि शामिल थे।
इंसेट
अब 24 को होगी कांग्रेस की आक्रोश रैली
स्वास्थ्य सेवाओं और जंगली जानवरों से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस की आक्रोश रैली अब 24 दिसंबर को होगी। तीनों विधानसभाओं की कर्णप्रयाग में होने वाली यह संयुक्त रैली पहले 22 दिसंबर को प्रस्तावित थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कार्यक्रम में परिवर्तन के कारण अब इसे 24 दिसंबर को तय किया गया है। इसके लिए बुधवार को चमोली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की गई।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X