सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Damaged sewer line leaves farm barren

Chamoli News: क्षतिग्रस्त सीवर लाइन से खेत हो गया बंजर

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 09 Mar 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Damaged sewer line leaves farm barren
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

सरस्वती विहार में कई वर्षों से बनी समस्या का नहीं हुआ स्थायी समाधान
फैल रही दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर के सरस्वती विहार में कई वर्षों से सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है मगर जल संस्थान की ओर से इसके सुधारीकरण का काम अभी तक भी शुरू नहीं किया गया है। इससे फैल रही दुर्गंध से स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि जिस खेत में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है वहां लगातार सीवर जाने से खेत बंजर पड़ गया है।
मुख्य बस स्टैंड के निचले क्षेत्र की सीवर लाइन सरस्वती विहार मोहल्ले से होकर गुजरती है। उद्योग विभाग की आवासीय कॉलोनी के ठीक पीछे खेत में लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है। स्थानीय निवासी आयुष सती का कहना है कि दुर्गंध से मोहल्ले में रहना मुश्किल बना हुआ है। सीवर से निकल रहे कीड़े कमरों में घुस रहे हैं। जल संस्थान के अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। प्रदीप सिंह पंवार का कहना है कि कई वर्षों से सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से जिससे गंदगी खेतों में बह रही है। शिकायत पर जल संस्थान इसकी वैकल्पिक व्यवस्था कर ठीक कर देता है लेकिन फिर सीवर बहने लगता है। उन्होंने इसके स्थायी समाधान की मांग की। वहीं जल संस्थान गोपेश्वर के ईई सुशील कुमार का कहना है कि सरस्वती विहार में सीवरेज लाइन की मरम्मत कार्य का इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। मौके पर जाकर फिर से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। जल्द समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed