सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   District Panchayat President Daulat Singh Bisht reached Ghes and was welcomed.

Chamoli News: घेस पहुंचे जिपंअ दौलत सिंह बिष्ट, स्वागत किया

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 09 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President Daulat Singh Bisht reached Ghes and was welcomed.
विज्ञापन
देवाल। जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने घेस गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज घेस में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, गेस्ट हाउस, खेल मैदान व महिला मंगल दलों के लिए करीब 38.50 लाख की घोषणा की। पहली बार घेस गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष के पहुंचने पर ग्रामीणों व महिला मंगल दल ने मांगल गीत गाकर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा। जिंप अध्यक्ष ने जीआईसी घेस में दो कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख, जिला पंचायत गेस्ट हाउस बनाने के लिए 15 लाख, बलाण ग्राम पंचायत में खेल मैदान बनाने के लिए पांच लाख, प्राथमिक विद्यालय घेस के खेल मैदान में लॉगिंग टाइल लगाने के लिए ढाई लाख, हिमनी, बलाण, पिनाऊं, लौसरी व उदयपुर की महिला मंगल दलों को सामग्री खरीद के लिए एक-एक लाख की घोषणा की। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवकी देवी, जिपंस बलवीर राम,
Trending Videos

बीडीसी मेंबर लीला देवी, प्रदीप दानू, डॉ. कृपाल भंडारी आदि मौजूद रहे।


पीड़ित परिवार को बैंक ने दो लाख का चेक दिया

देवाल। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत वाण गांव के मानसिंह को दो लाख का बीमा राशि का चेक प्रदान किया। वाण गांव की लीला देवी ने ग्रामीण बैंक की शाखा मुंदोली में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा करवाया था लेकिन दिसंबर 2025 में लीला देवी का देहांत हो गया था। बैंक प्रबंधक भास्कर तिवारी ने लीला देवी के पति मानसिंह को बीमा राशि का दो लाख का चेक दिया। प्रबंधक भास्कर तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में खाताधारकों को किसी भी कारण से मृत्यु होने पर दो लाख का जीवन बीमा कवर प्रदान करती है। इसका वार्षिक प्रीमियम 436 रुपये है। इस मौके पर गाम प्रधान भागीरथी देवी, कैशियर दीपेश कंडारी, हीरा सिंह दानू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर मना जश्न
कर्णप्रयाग। भारतीय टीम की टी 20 वर्ल्ड कप की जीत पर लोगों ने आतिशबाजी करके जमकर जश्न मनाया। लोग देर रात तक आतिशबाजी करते हुए नाचते गाते रहे। रविवार रात को जैसे की भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया तो लोग सड़कों पर आकर नाचने लगे। लोगों ने भारत माता जय के नारे लगाए। टीम की जीत पर कई देर तक आसमान आतिशबाजी से गूंजता रहा। क्रिकेट प्रेमी प्रकाश चौधरी, लक्ष्मण पटवाल आदि ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे देश को गौरवान्ति किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed