Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Jyotirmath: The Sulad-Dungra road is in bad condition, even wedding items are difficult to transport to the village
{"_id":"69aed625e2e8225f890f6cb2","slug":"video-jyotirmath-the-sulad-dungra-road-is-in-bad-condition-even-wedding-items-are-difficult-to-transport-to-the-village-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jyotirmath: सूलड़-डुंग्रा मार्ग का बुरा हाल, शादी का सामान भी गांव तक पहुंचाने में दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jyotirmath: सूलड़-डुंग्रा मार्ग का बुरा हाल, शादी का सामान भी गांव तक पहुंचाने में दिक्कतें
विकासखंड ज्योतिर्मठ के अंतर्गत सूलड़-डुंग्रा मार्ग चौड़ीकरण के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। इससे क्षेत्र के करीब 12 गांव के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शादी का सामान भी गांव तक पहुंचाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोगों ने जल्द मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की।
पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सेलंग-सलूड़ डुंग्रा मार्ग पर इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सेलंग से करीब एक किमी आगे खनोटी नाले के पास हिल कटिंग का काम चल रहा है जिससे यहां पर बीते रविवार से यातायात बंद किया गया है। ऐसे में ग्रामीण पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं। इस सड़क से सलूड़, डुंग्रा, डुंग्री, पगनो सहित अन्य गांव के लोग आवाजाही करते हैं। इन दिनों गांवों में शादी भी हो रही हैं। सलूड़ गांव निवासी भरत सिंह कुंवर ने बताया कि कटिंग के दौरान बोल्डर आने से सड़क बंद पड़ी है। शादी का सामान गांव तक पहुंचाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को चार से पांच किमी पैदल चलना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएचसी कंपनी से मार्ग की जल्द मरम्मत कर सड़क को खोलने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।