सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Neerja Panwar honored for self-employment

Chamoli News: स्वरोजगार के लिए नीरजा पंवार सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 09 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Neerja Panwar honored for self-employment
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

गोपेश्वर। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही पीपलकोटी के रैतोली गांव की नीरजा पंवार को विकास खंड दशोली की ओर से सम्मानित किया गया। नीरजा अभी तक 10 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ चुकी हैं। पांच साल पहले राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़कर नीरजा ने सबसे पहले ब्यूटी पार्लर की दुकान खोलकर स्वरोजगार शुरू किया। इसके बाद उसने गांव-गांव में महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न संस्थाओं से जुड़कर नीरजा बंड और निजमुला क्षेत्र की महिलाओं को सिलाई, बुनाई, कड़ाई, फ्लोरीकल्चर व अन्य रचनात्मक गतिविधियों में आगे रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं। नीरजा ने क्षेत्र की 25 महिलाओं को सिलाई का निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed