{"_id":"69a57639feed38799307cd48","slug":"demand-to-connect-kandai-chandrashila-village-with-road-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-117431-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कांडई चंद्रशिला गांव को सड़क से जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कांडई चंद्रशिला गांव को सड़क से जोड़ने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 02 Mar 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। कांडई चंद्रशिला गांव के ग्रामीण आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीण वर्षों से सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक गांव को सड़क से नहीं जोड़ा जा सका है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होता तो आंदोलन किया जाएगा।
ग्राम प्रधान भगत सिंह भंडारी, पूर्व प्रधान नवीन राणा, मदन सिंह भंडारी, अनसूइया राणा का कहना है कि कांडई चंद्रशिला गांव के लोगों को पोखरी बाजार आने के लिए करीब एक किमी खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए डंडी कंडी का सहारा लेना पड़ता है। लोग सामान पीठ पर ढोने के लिए मजबूर हैं। कई बार शासन-प्रशासन से सड़क की मांग कर चुके हैं लेकिन हर बार आश्वासन ही मिले हैं। उनके गांव में 70 से अधिक परिवार रहते हैं लेकिन सभी लोग सड़क न होने से परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी यदि शीघ्र उनके गांव को सड़क से नहीं जोड़ा गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X