{"_id":"6a5cb614c14bbf23b204e5e9","slug":"discussion-on-strengthening-the-organization-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-125336-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: संगठन की मजबूती पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: संगठन की मजबूती पर चर्चा
Sun, 19 Jul 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 19 Jul 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उज्जवलपुर में सेक्टर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनावों में मजबूती पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सेक्टर प्रभारी उज्जवलपुर यशपाल सिंह कठैत ने की। बैठक में बूथ सेम, तोप और उज्जलपुर (भटोली) के बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। महेश्वर प्रसाद डयूंडी (ग्राम सेम), बृजपाल सिंह रावत (तोप) और खुशहाल लाल (उज्जलपुर) और सेम से दरवान सिंह बिष्ट ने कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सुभाष रावत, विधानसभा प्रभारी ईश्वर बिष्ट, चक्रधर सेमवाल, सतेंद्र भंडारी और कन्हैयालाल आदि भी उपस्थित थे। संवाद
सरकारी भूमि के हस्तांतरण की मांग
गौचर। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने पालिका में शामिल किए गए गांवों की समस्त शासकीय भूमि और संपत्ति को पालिका को हस्तांतरित करने की मांग के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में निदेशक शहरी विकास निदेशालय के वर्ष 2022 के शासनादेश का हवाला दिया। कहा कि नगर पालिका के गठन के बाद उस क्षेत्र की सभी शासकीय भूमि स्थानीय नगर निकाय के नाम दर्ज हो जाती हैं। साथ ही संपत्तियां भी स्थानीय निकाय के नाम दर्ज होती हैं। अध्यक्ष ने पालिका क्षेत्रांतर्गत के उन सभी राजस्व ग्रामों की सरकारी भूमि को हस्तांतरित करने की मांग की। कहा कि ये गांव नगर पालिका में शामिल किए जा चुके हैं। संवाद
जिलासू में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया
जिलासू। सावन के पहले सोमवार की तैयारियों के तहत जिलासू क्षेत्र में ग्राम प्रधान सोहन लाल के नेतृत्व में महिलाओं ने सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान देवता मंदिर से नीचे बाजार तक पूरे मार्ग की साफ-सफाई की गई। महिलाओं ने रास्ते से कचरा और झाड़ियां हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया। ग्राम प्रधान सोहन लाल ने सड़क किनारे चूना भी डाला। सोहन लाल ने कहा कि सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर आते हैं। इसलिए स्वच्छ वातावरण सामूहिक जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
आरएसएस की गुरु दक्षिणा कार्यक्रम तैयारी की बैठक हुई
आदिबदरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मंदिर परिसर स्थित गढ़वाल राइफल्स कीर्तन मंडप में गुरु दक्षिणा आयोजन की तैयारियों के लिए एक बैठक की। विभाग संघ संचालक राजेन्द्र सिंह भंडारी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में खंड के नौ स्थानों पर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम करने की रूपरेखा तैयार की गई। संघ के पालक दिनेश उनियाल ने इन कार्यक्रमों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। आयोजनों का दायित्व विनोद नेगी, विजय चमोला, नवीन बहुगुणा, गैणा रावत, दिनेश नेगी, राजेन्द्र सगोई और कैलाश नेगी को सौंपा गया। भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी ने संघ की शाखा विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में जगदीश बहुगुणा, ज्योति कैलखुरा, हिमेन्द्र कुंवर, आरती बहुगुणा, गंगा रावत और गोविंद भंडारी उपस्थित थे। संवाद