{"_id":"6a26a44279869c0f6a057d63","slug":"emphasis-on-cleanliness-and-fogging-for-prevention-of-dengue-malaria-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119075-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वच्छता और फॉगिंग पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वच्छता और फॉगिंग पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 08 Jun 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
डीएम ने ली बैठक, कहा-आपसी समन्वय के साथ किया जाए काम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन ने डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत एक अंतर विभागीय समन्वय बैठक की गई। इस दौरान स्वच्छता और फॉगिंग पर जोर दिया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि डेंगू मच्छर के काटने से फैलने वाला रोग है जिसका संक्रमण काल सामान्यतः जुलाई से नवंबर तक रहता है। जिले में डेंगू रोगियों के उपचार के लिए 25 आइसोलेटेड बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मच्छरदानियों सहित आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर ली गई है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए डेंगू और मलेरिया नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेंगू के प्रजनन स्थलों की पहचान कर उन्हें तत्काल नष्ट करने पर विशेष जोर दिया। डीएम ने नगर निकायों को जून से सितंबर तक नियमित फॉगिंग अभियान चलाने, कूड़ा डंपिंग स्थलों पर कीटनाशक छिड़काव कराने और विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।
Trending Videos