सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Engineers of Jal Sansthan and Drinking Water Corporation will also join the strike.

Chamoli News: जलसंस्थान और पेयजल निगम के इंजीनियर भी हड़ताल में होंगे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 31 Mar 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Engineers of Jal Sansthan and Drinking Water Corporation will also join the strike.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

कर्णप्रयाग। डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के नौ दिन बाद भी मांगों पर कार्रवाई और सुनवाई नहीं होने पर इंजीनियरों ने नाराजगी जताई। ऐसे में अब आवश्यक सेवाओं में पेयजल निगम और जलसंस्थान के इंजीनियर भी एक अप्रैल से हड़ताल में शामिल होंगे।
कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति, न्यूनतम तीन पदोन्नति सहित 27 मांगों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ हड़ताल पर हैं। इंजीनियर संघ ने गैरसैंण में विधायक अनिल नौटियाल को ज्ञापन देकर मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सुशील नेगी, रश्मि खत्री, दरबान सिंह, दीपक नेगी शामिल थे। वहीं कर्णप्रयाग लोनिवि विश्राम गृह में इंजीनियरों का धरना नवें दिन भी जारी रहा। धरना देने वालों मेंं शाखा अध्यक्ष विपिन नौटियाल, विपिन, दिव्या, मिनाक्षी, शुभम डोभाल, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed