{"_id":"69cbc63e280027f9ff01374c","slug":"forest-department-demolished-the-house-without-notice-angry-people-protested-in-the-tehsil-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-122414-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बिना नोटिस के वन विभाग ने तोड़ा मकान, गुस्साए लोगों ने तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बिना नोटिस के वन विभाग ने तोड़ा मकान, गुस्साए लोगों ने तहसील में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
थराली तहसील कार्यालय में प्रदर्शन करते बमोटिया के ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
बमोटिया के ग्रामीण बोले, वर्षों से रह रहे इस भूमि पर अब वन विभाग बता रहा अतिक्रमण
यूकेडी के बैनर तले किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। वन भूमि पर कई परिवार वर्षों से यहां रह रहे हैं। मगर पिछले वर्ष वन विभाग ने भूमि से बेदखली का आदेश जारी कर दिया था। अब यहां एक व्यक्ति की ओर से निर्माण किया जा रहा था जिसे अतिक्रमण बता कर वन विभाग ने तोड़ दिया। इससे गुस्साए बमोटिया और आस-पास के ग्रामीणों ने यूकेडी के बैनर तले तहसील में प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि बिना नोटिस के मकान को तोड़ा गया है।
बीते 16 मार्च को वन विभाग ने देवाल के बमोटिया में वन भूमि पर बन रहे एक मकान को अतिक्रमण बताकर ध्वस्त कर दिया। इससे गुस्साए बमोटिया के ग्रामीणों ने यूकेडी के बैनर तले मंगलवार को साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। बमोटिया के रमेश राम ने बताया कि आजादी से पहले से ही उनकी कई पीढि़यां बमोटिया के इसी वन क्षेत्र में निवासरत हैं। यहां प्राथमिक विद्यालय से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र तक इसी वन भूमि पर संचालित किया जा रहा है। मगर अब वन विभाग की ओर से अतिक्रमण बताकर मकानों को तोड़ा जा रहा है। प्रभावित पूजा ने बताया कि बिना नोटिस के उनके घर को वनकर्मी तोड़ रहे हैं। वहीं राज्य आंदोलनकारी और यूकेडी नेता भूपाल सिंह गुसाईं और यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी ने थराली विधानसभा क्षेत्र में वन क्षेत्र में निवासरत परिवारों को पट्टे और मालिकाना हक दिए जाने की मांग की है। दूसरी ओर एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि मामले में तहसीलदार के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंसेट
एसडीएम को दिया ज्ञापन
कर्णप्रयाग। खत्याड़ी गांव निवासी और पूर्व क्षेपंस राजेंद्र सिंह नेगी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर उनकी नाप भूमि पर वन विभाग की ओर से निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत की। नेगी ने कहा कि बिना उनके संज्ञान के वन विभाग उनकी नाप भूमि पर गड्ढे बना रहा है। इससे खेतों में पहले से लगे फलदार एवं अन्य पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। नेगी ने मामले में कार्रवाई करते हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। संवाद
Trending Videos