{"_id":"69cbc82ca95bea34d308767f","slug":"problems-reported-by-drivers-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-122412-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वाहन चालकों ने बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वाहन चालकों ने बताईं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। पुलिस की ओर से मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। चौकी में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारी, टैक्सी संचालक सहित अन्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर चालकों ने यातायात से जुड़ीं समस्याएं बताईं। चालकों ने सब्जी वाले ट्रकों में कई सवारियां ढोने, कई वाहन चालकों की ओर से वाहन चलाने के दौरान मोबाइल का प्रयोग करने आदि की शिकायत की। थानाध्यक्ष राकेश भट्ट ने आगामी शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन कर वाहन चलाने को कहा। साथ ही चालकों की समस्याओं को हल भी किया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मिंगवाल, संजय लखेड़ा, आशीष नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos