{"_id":"697f3cbd1e1110e00600c943","slug":"five-students-selected-for-scholarship-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-116974-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: छात्रवृत्ति के लिए पांच छात्र-छात्राओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: छात्रवृत्ति के लिए पांच छात्र-छात्राओं का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 01 Feb 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। एससीईआरटी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में नंदानगर ब्लॉक के सुदूरवर्ती राजकीय जूनियर हाईस्कूल स्यांरी-भेंटी के पांच छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इसके साथ ही डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए भी इन्हीं छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। विद्यालय परिवार की ओर से चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के सह अध्यापक टीका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि कक्षा 8वीं के अशोक सिंह, रिया, कल्पना, आदित्य भेंटवाल और रविंद्र सिंह का चयन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। चयनित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय साधन-सह योग्यता छात्रवृत्ति के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये और डा. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति के तहत प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेंगे। सहायक अध्यापक ने बताया कि बीते 16 दिसंबर को यह परीक्षा हुई थी। संवाद
Trending Videos