{"_id":"6a688ea027cde44fcb06acd1","slug":"four-teaching-posts-vacant-at-gic-kansuwa-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-125539-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जीआईसी कांसुवा में शिक्षकों के चार पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जीआईसी कांसुवा में शिक्षकों के चार पद रिक्त
Tue, 28 Jul 2026 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 28 Jul 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
आदिबदरी। तहसील के राजकीय इंटर कॉलेज कांसुवा में शिक्षकों के चार पद रिक्त हैं। खास तौर से यहां गणित के शिक्षक का पद चार साल से रिक्त है। शिक्षक की तैनाती नहीं होने के कारण इस बार 11वीं में गणित विषय में एक भी छात्र ने प्रवेश नहीं लिया। अभिभावकों ने शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती की मांग की। जीआईसी कांसुवा तहसील का दूरस्थ विद्यालय है। 151 छात्र संख्या वाले इस विद्यालय में कई बच्चे 20 किमी पैदल चलकर पहुंचते हैं लेकिन विद्यालय में गणित, भौतिक विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान और अंग्रेजी के शिक्षक नहीं हैं। भौतिक विज्ञान और राजनीतिक विज्ञान विषय एलटी के शिक्षक पढ़ा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र कुंवर ने डीएम सहित अन्य अधिकारियों से मिलकर स्कूल में शिक्षकों की मांग की। संवाद
इंसेट
विद्यालय परिसर में पेड़ों से खतरा
आदिबदरी। कांसुवा के विद्यालय भवन के प्रांगण में दो यूकेलिप्टस और दो चीड़ के पेड़ खतरा बने हैं। ग्रामीणों ने इन पेड़ों की छंटाई की मांग की है। प्रधानाचार्य किरन टम्टा ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा के लिए वन विभाग को पहले भी इस संबंध में पत्र लिखा था। साथ ही शिक्षकों की नियुक्ति की मांग के लिए भी पत्राचार किया गया है। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलम कोहली, ग्राम प्रधान मुन्ना लाल, आनंद सिंह कनवासी और संतोष बिष्ट ने प्रभागीय वनाधिकारी से जल्द मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद