फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snakebite cases rise during the monsoon; Health Department on alert.

Chamoli News: बरसात में बढ़ते हैं सांप के काटने के मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Tue, 28 Jul 2026 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 28 Jul 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
Snakebite cases rise during the monsoon; Health Department on alert.
उपजिला अस्पताल में तीन दिन पहले आया एक मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बरसात शुरू होते ही गांव में सांप काटने के मामले बढ़ जाते हैं। खासतौर पर घास में पाए जाने वाले हरे रंग से सांप के काटने के मामले अधिक बढ़ते हैं। वहीं अधिक जल भराव के कारण और उमस के कारण भी सांप आबादी एवं आसपास निकलते हैं। इससे सांप के काटने का खतरा बढ़ जाता है। अभी तीन दिन पहले ही अस्पताल में एक ऐसा मामला आया है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सांप के काटने पर इलाज और सुरक्षा की तैयारी के लिए आशाओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम और अन्य दवाएं पर्याप्त मात्रा में हैं। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित के अनुसार पहाड़ में सामान्य तौर पर कोबरा और करैत तेज जहर वाले सांप पाए जाते हैं जबकि घास में पाया जाना वाला हरे रंग का सांप जहरीला नहीं होता है। सावन के बाद अक्सर सांप के काटने के मामले बढ़ते हैं। तीन दिन पहले अस्पताल में इसका एक मामला आया है।
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी
- मरीज को बिना चलाए अस्पताल पहुंचाएं एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन हो।
- मरीज को शांत और प्रभावित अंग को स्थिर रखें।
- तुरंत 108/आपदा हेल्पलाइन पर कॉल करें।
-झाड़-फूंक और स्थानीय जड़ी-बूटियों में समय न गंवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed