फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Guest teachers deployed to inter-colleges in Dewal, Narayanbagar, and Gairsain.

Chamoli News: देवाल, नारायणबगड़ और गैरसैंण के इंटर कॉलेज में भेजे अतिथि शिक्षक

Sun, 19 Jul 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 19 Jul 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Guest teachers deployed to inter-colleges in Dewal, Narayanbagar, and Gairsain.
देवाल/नारायणबगड़/गैरसैंण। चमोली जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों से पांच अतिथि शिक्षकों को देवाल, नारायणबगड़ और गैरसैंण में समायोजित कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नारायणबगड़ और अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवाल में प्रवक्ताओं की कमी थी। हालांकि प्रदेश में विभागीय परीक्षा के माध्यम से अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए 330 सहायक अध्यापक व प्रवक्ता की नियुक्तियां हुईं लेकिन इंटर कॉलेज देवाल को एक एक भी शिक्षक नहीं मिला। अब गैरसैंण व पोखरी ब्लॉक से भूगोल व हिंदी विषय के अतिथि शिक्षकों का यहां समायोजन किया गया। इंटर कॉलेज रडुवा चांदनीखाल से हिंदी के अतिथि शिक्षक का पीएम श्री इंटर कॉलेज देवाल में व भूगोल विषय के अतिथि शिक्षक का इंटर कॉलेज रोहिड़ा गैरसैंण से देवाल में समायोजन किया गया। वहीं नारायणबगड़ में अउराइंका सिमली से इतिहास और गणित के प्रवक्ता को तैनाती दी गई है जबकि अउराइंका नैनीसैंण से एक प्रवक्ता को जीआईसी गैरसैंण भेजा गया है। देवाल विद्यालय के अभिभावक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट ने शिक्षकों की तैनाती होने विधायक भूपाल राम टम्टा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आकाश सारस्वत व प्रमुख तेजपाल रावत का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed